क्या गैरी सोबर्स और अंजू महेंद्रू की शादी नहीं होने की वजह गैरी का अश्वेत होना था या फिर कुछ और…

क्या गैरी सोबर्स और अंजू महेंद्रू की शादी नहीं होने की वजह गैरी का अश्वेत होना था या फिर कुछ और…

60 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू और वेस्टइंडीज क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। राजेश खन्ना से प्यार में धोखा खाने के बाद अंजू की मुलाकात 1966 गैरी सोबर्स से हुई थी। काफी समय तक दोनों साथ में रहे, लेकिन दोनों का रिलेशनशिप शादी में नहीं बदल पाया। एक इंटरव्यू के दौरान अंजू महेंद्रू ने खुद बताया कि उनकी गैरी से मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पार्टी में डांस के दौरान हुई थी। अंजू के मुताबिक सब कुछ बहुत जल्दी हुआ। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती कोलकाता में अचानक एक दिन गैरी सोबर्स ने उन्हें प्रपोज कर दिया और अंगूठी पहनाई थी।

अंजू की माने तो वो गैरी को अंगूठी वापस लौटाना चाहती थी लेकिन अगली ही सुबह गैरी लंदन चले गए। अंजू के मुताबिक इंग्लैंड में गैरी की मुलाकात एक महिला से हुई थी जिससे वह शादी करना चाहते थे। इंग्लैंड के कानून के तहत अगर एक महिला से रिश्ते होने की स्थिति में किसी अन्य महिला से शादी नहीं कर सकते। गैरी को उस महिला से शादी करने के लिए अंजू की तरफ से सगाई तोड़ने एक लैटर की जरूरत थी। अंजू ने गैरी को सगाई तोड़ने का लैटर भेज दिया था जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे।

लेकिन गैरी सोबर्स अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस रिश्ते के खत्म होने की वजह कुछ और ही बताते हैं। गैरी की मानें तो अंजू का परिवार नहीं चाहता था कि अंजू की शादी किसी अश्वेत से हो। अब दोनों के बीच प्यार था या नहीं ये बात तो अंजू और गैरी ही सही से बता सकते हैं लेकिन खेल के मैदान में भी दोनों की कमेस्ट्री ने लोगों को खुब लुभाया। गैरी सोबर्स अक्सर अंजू महेंद्रू और उनकी फैमिली को मैच देखने के लिए इनवाइट करते थे। टीम के उप-कप्तान होने के बावजूद भी गैरी मैच के बीच में अंजू महेंद्रू से मिलने फील्ड से बाहर आ जाते थे।

Leave a Reply

Close Menu
×
×

Cart