वो कौन सा राज था जिसे छिपाने के लिए अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को राहुल कहना शुरू कर दिया।

वो कौन सा राज था जिसे छिपाने के लिए अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को राहुल कहना शुरू कर दिया।

बॉलीवुड हीरोइन्स और क्रिकेटर्स के बीच लव अफेयर्स के कई किस्से सुनने को मिलते है। किसी का प्यार परवान चढ़ा तो किसी की नैया डूब गई। ऐसी ही एक जोड़ी है अनुष्का शर्मा और विराट कोहरी की। ये उन जोड़ियों में शुमार है जिसका प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने 2017 में शादी कर ली। शादी की रस्मों को निभाने के लिए इटली को चुना गया। ताकि शाही शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा जा सके। इस शादी में दोनों पक्ष के कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे।

शादी की तैयारियों को सीक्रेट रखने के लिए एक खास इंतजाम किया गया था। एक मैगजीन से बात करते हुए अनुष्का ने खुलासा किया कि मीडिया और दूसरे लोगों से बचने के लिए शादी की तैयारियों के दौरान विराट और अनुष्का एक दूसरे को उनके असली नाम से नहीं पुकारते थे। इस दौरान अनुष्का ने विराट को राहुल नाम दिया था। जब कभी अनुष्का को शादी की तैयारियों को लेकर बात करनी होती थी तो वो फोन पर राहुल से बात करती थी। इससे आस पास बैठे लोगों को ये लगता था कि अनुष्का के किसी फ्रेंड या रिश्तेदार के शादी की बाच चल रही है।

हालांकि नाम छिपाने के इस खेल में इन दोनों के परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार, दोस्त और डिजाइनर शामिल थे। अनुष्का मानती हैं कि विराट और उनकी शादी दुनिया के लिए सेलब्रिटी शादी थी जिसके बारे में लोग बहुत कुछ जानना चाहते थे लेकिन उनके लिए ये एक आम शादी थी जिसे पूरी तरह से फैमली के साथ प्लान किया गया था। जिसमें कुल 42 लोग शामिल हुए थे। अनुष्का पहली बार विराट से 2013 में एक शैम्पू के एडशूट के दौरान मिली थी। दोनों में दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।

करीब चार साल तक रिलेशन के रहने के बाद दोनों मे फाइनली शादी के बंधन में बंध गए। यहां आप को बताते चले की शादी में अनुष्का ने जो वेडिंग आउटफिट पहना था उसे डिजायनर सब्यासाची ने डिजाइन किया था। जिसमें अनुष्का कमाल की लगती हैं।

Leave a Reply

Close Menu
×
×

Cart